पीएपी आरओबी के 8 लेन और सौंदर्यीकरण का काम फगवाड़ा में फ्लाईओवर तैयार कर रही कंपनी सीगल को सौंपा गया है। प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। जल्द ही पीएपी 8 लेन का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि कोरोना के कारण अभी ट्रैफिक काफी कम है जिससे काम जल्दी हो जाएगा और अगर कोई बाधा आती है तो उसे दूर किया जाएगा।
अंबाला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने पीएपी 8 लेन की जिम्मेदारी जालंधर के पीडी की लगाई। जालंधर के पीडी यशपाल कंपनी को काम सौंपने के बाद खुद भी निगरानी रख रहे हैं। पीएपी आरओबी को चौड़ा करवाने के लिए शहर की कई संस्थाओं ने संघर्ष किया और विधायक तक ने धरना लगाया।
काम में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी
प्रोजेक्ट डायरेक्टर यशपाल ने बताया कि काम की शुरुआत कर दी गई है। रामामंडी से लेकर पीएपी चौक तक सर्विस रोड और फुटपाथों को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद पीएपी के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा और उसके बाद 8 लेन का। काम में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ सकती है रोड
पीएपी आरओबी के साथ अतिरिक्त लेन जब तैयार होगी तो कुछ समय के लिए रोड को बंद करना पड़ सकता है। रोड तब बंद की जाएगी, जब फ्लाईओवर की लेन को जोड़ने का काम शुरू होगा। इस कारण अमृतसर की तरफ जाने वाले और आने वाले ट्रैफिक को होशियारपुर रोड जंडूसिंघा से होते हुए रामामंडी से आना-जाना होगा। जानकारों ने बताया कि कम से कम 1 हफ्ता ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। अगर ट्रैफिक को होशियारपुर रोड पर डायवर्ट करते हैं तो रोड को पहले पूरी तरह से तैयार करना होगा, क्योंकि रोड पर बड़े गड्ढ़े हैं। इससे वाहन चालकों को अलग से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hp5hx4
July 22, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment