Amazon

Saturday, May 30, 2020

गांव मल्लियां में एक साथ मिले 5 केस, शरीफपुरा में भी पहुंचा कोरोना

शुक्रवार को कोरोना के 12 पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। इसमें से 10 मरीज ग्रामीण इलाकों के हैं, जबकि 2 शहर के भीतर से हैं। खास बात तो यह है कि इसमें से 5 मरीज अकेले एक गांव से हैं। सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 11 मरीज दूसरे शहरों से यहां आए थे,जबकि 1 संपर्क में आने से प्रभावित हुआ था।

5 पॉजीटिव मरीज अकेले गांव मल्लियां के हैं, जबकि 5 तहसील बाबा बकाला के गांवों शेरों थेह, रईया थेह, सत्तोवाली थेह, बुड्ढा थेह और मध थेह के हैं। शहर से 1 मरीज शरीफपुरा का है, जबकि 1 चौक करोड़ी का रहना वाला है।

सेहत विभाग के मुताबिक इनमें से 8 लोग मुंबई से आए बताए जा रहे हैं, जबकि 1 तमिलनाडु से, 1 आंध्र प्रदेश से 1 मामला गंडा सिंह कालोनी की पहले से संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाला है।

मल्लियां के 11 लोगों के मुंबई से आते ही होम क्वारंटाइन किया गया था। उनके टेस्ट मंगलवार को किए गए थे। इनमें से 5 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जबकि 6 की निगेटिव।

मरीजों कापरिवार होम क्वारंटाइन :

5 मरीजों के एक साथ मिलने से गांव मल्लियां के साथ-साथ दूसरे गांवों में दहशत का माहौल है। पॉजीटिव पाए गए लोगों के परिवारों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जंडियाला गुरु की पुलिस का कहना है कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके इसलिए इस गांव में और आसपास गांव में सख्ती से कोरोना से बचाव के नियमों की पालना सख्ती से करवाया जाएगा।

कंट्रोल से बाहर हुआ कम्युनिटी संक्रमण

लॉकडाउन में ढील मिलते ही लोग मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए हैं। नतीजतन संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। अब स्थिति कम्युनिटी स्प्रैड तक पहुंच गई है, जिसे नियंत्रण में रख पाना सेहत विभाग के लिए मुश्किल है। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर खुद कहते हैं कि लोग चाहें तो स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 cases found together in village Mallian, corona also reached in Sharifpura

https://ift.tt/2MoCviZ
May 30, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment