भक्त हंसराज महाराज की असीम कृपा से और पूज्य कृष्ण रेखा महाराज के आशीर्वाद से श्रीराम शरणम् गोहाना आश्रम की औरसे कोरोना वायरस के चलते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 52 लाख रुपये के मास्क, सेनिटाइज और ग्लब्स दिए।
वहीं अब राम शरणम् अमृतसर अस्पताल आश्रम के मुखी तिलक राज वालिया की तरफ से करीब तीन लाख रुपये की लागत से खरीदे मास्क, सेनिटाइजर और ग्लब्स की एक हजार किट पुलिस अधिकारियों को दी।
इस मौके पर आईजी डाॅ. कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से वालिया के साथ शामिल हुए। किट बांटने का शुभारंभ वालिया और आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल को किट भेंट करके किया।
जिसका धन्यवाद पुलिस कमिश्नर द्वारा किया गया। इस मौके पर वालिया ने कहा कि उनकी तरफ से यह किटे थाना रणजीत एवेन्यू सम्मत थाना ए, बी, सी, डी, ई, हकीमा गेट, सिविल लाइन, मकबूल पुरा, थाना सदर, मजीठा रोड समेत कई थानों के पुलिस अधिकारियों को बांटी।
वालिया ने कहा कि कोरोना वायरस से फ्रंट लाइन में लड़ने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए यह किट बनाई है। इस मौके पर सुभाष खन्ना, शाम सुंदर अरोड़ा, अमित व्यास, संजय मलिक और रमेश द्वारा सेवा निभाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZQwOlx
May 31, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment