सेहत विभाग की टीम ने मिलावटखोरी रोकने की मुहिम के तहत बुधवार को अलग-अलग इलाकों में खाने-पीने की वस्तुओंके सैंपल भरे। जानकारी के मुताबिक डॉ.राजेश गर्ग की अगुवाई में फूड सेफ्टी अफसर योगेश गोयल की टीम ने सलेमटाबरी, जालंधर बाईपास और ताजपुर रोड के इलाकों में करियाना स्टोर, बेकरी, डेयरी और स्वीट शॉप से नमूने लिए।
इन दस नमूनों में मिल्क केक, कलाकंद, घी, दही, पनीर, लस्सी, खुला मस्टर्ड ऑयल, वालिया मस्टर्ड आयल शामिल हैं। इसके अलावा मापदंड पूरे न होने के कारण विभिन्न ब्रांड का 260 लीटर मस्टर्ड ऑयल जब्त भी किया गया। विभागीय टीम ने नमूने भरने के बाद लैब में जांच के लिए भेज दिए।
जिनकी रिपोर्ट आने के बाद फेल पाए जाने वाले नमूनों के मामलों में दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वही विभागीय टीम ने कोरोना संक्रमण को लेकर भी दुकानदारों को सचेत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XxfQGa
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment