पिछले छह दिन से दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्तव्यस्त किया हुआ था। वहीं बुधवार की रात भी सीजन में सबसे गर्म रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान बुधवार को 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि दिन में पूर्वाई हवाएं चलने से लू से कुछ हद तक राहत रही, लेकिन उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने दो दिन में मौसम बदलेगा और आंधी व बारिश की संभावना बनेगी।
गुड़गांव में पिछले छह दिन से पारा लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। ऐसे में एडवाइजरी भी जारी की गई है। दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से वीकेंड पर आंधी व बारिश होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी। वहीं गुड़गांव में गुरुवार शाम करीब 7 बजे मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TOzjkE
May 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment