Amazon

Wednesday, May 27, 2020

टिप्पर की टक्कर से 6 माह पहले ब्याहे युवक की मौत

जंडियाला गुरु के पास गांव मानांवाला ड्रेन पुल पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मारी दी। इससे एक स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह निवासी डेरीवाल अपने दोस्त गुरपाल सिंह गोपी निवासी गांव सुगा भिखीविंड के साथ स्कूटी पर जंडियाला से अमृतसर जा रहा था। दोपहर 12:15 बजे ड्रेन पुल के पास पहुंचा तो टिप्पर ने साइड मार दी।

इससे रणजीत की मौके पर मौत हो गई। मृतक रणजीत के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसकी 6 महीने पहले लवमैरिज हुई थी। वह 25 मई सुबह 10 बजे घर से गया था। वह दिहाड़ी करते हैं। मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि उसके पति और गोपी दवा लेने अमृतसर जा रहे थे। दबुर्जी चौकी के इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Young man married 6 months before Tipper collision

https://ift.tt/2XLOtZh
May 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment