लॉकडाउन में खेल के मैदानों में प्रैक्टिस करने को लेकर दी गई ढील के बाद खिलाड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। इसके चलते करीब दो महीने बाद खेल के मैदानों में एक बार फिर से रौनक लौटने लगी हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन का खिलाड़ियों और कोचों को सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
पिछले 2-3 दिन से स्केटिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक, शूटिंग, योगा प्रैक्टिस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू कर दी गई है। कोचों की ओर से खिलाड़ियों को खास हिदायत है कि वह अपने साथ सेनेटाइजर-मास्क भी लेकर आएं।
अभी फिलहाल 12 साल से अधिक उम्र के नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को ही प्रैक्टिस के लिए बुलाया जा रहा है। भीड़ इकट्ठा न हो, इसलिए खिलाड़ियों के बैच बना दिए गए हैं, जोकि सुबह-शाम आ रहे हैं।
एथलेटिक्स: गवर्नमेंट कॉलेज में 15 प्लेयर कर रहे प्रैक्टिस
एथलेटिक कोच संजीव शर्मा सोनू ने बताया कि गुरु नानक स्टेडियम में अभी प्रवासी मजदूरों को स्टेशन तक छोड़ने का प्रोसेस चल रहा है। इसलिए गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वॉयज में उनकी प्रैक्टिस कराई जा रही है। उनके पास करीब 70 खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते है, परंतु कोरोना के कारण सिर्फ 15 खिलाड़ियों को ही सुबह-शाम के बैच में अलग-अलग बुलाया जा रहा है।
मैदान के अलावा रोड पर भी दौड़ करवाई जा रही है। जिन खिलाड़ियों ने घर पर कसरत की है, उन्हें दोबारा शेड्यूल करवाया जा रहा है, ताकि पता चल सके उन्होंने घर पर कितनी मेहनत की है।
जूडो-रेसलिंग : अभी ऑनलाइन ही करवा रहे एक्सरसाइज
जूडो कोच प्रवीण ठाकुर ने बताया कि सरकारी हिदायतों के मुताबिक एक-दूसरे से छूने वाली खेलों को अभी हरी झंडी नहीं मिली है। स्टेडियम में प्रवासी मजदूरों को ले जाने का काम चल रहा है। इसलिए प्रैक्टिस नहीं करवाई जा रही है। प्रैक्टिस शुरू होती भी है तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
फिलहाल स्ट्रेंथ की ही एक्सरसाइज ऑनलाइन ही करवाई जा रही है। वहीं, रेसलिंग कोच सुखमिंदर सिंह ने बताया कि अभी खिलाड़ियों को घर बैठे योग करवा रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को ऑनलाइन की प्रैक्टिस करवाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ewHJoz
May 30, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment