लॉकडाउन में भी निजी स्कूलों की तरफ से फीस मांगने और उनको सरकार के कथित तौर पर छूट देने का विरोध कर रही पेरेंट्स एसोसिएशन ने बुधवार को भारत नगर चौक में शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के पुतले को ही मेमोरंडम सौंपा।
एसोसिएशन के राजेंद्र घई ने आरोप लगाया कि पहले शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों ने लॉकडाउन के बीच फीस वसूले जाने को मना किया था, लेकिन कथित तौर पर मिलीभगत के बाद शिक्षा मंत्री बयान से पलट गए और निजी स्कूलों का पक्ष में उतर आए। उन्होंने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और मांग की कि शिक्षा मंत्री को लाइव होकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yIspWS
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment