सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी द्वारा कोरोना महामारी के कारण श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर नगर कीर्तन न निकाल कर सादे ढंग से मनाया गया। इस दौरान संगत द्वारा घरों में रह कर ही सतनाम वाहेगुरु का नाम सिमरन, सरबत के भले और विश्व एवं देश से कोरोना महामारी के जल्द समाप्त होने की अरदास की गई।
सेवादार कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि राष्ट्रीय सिख संगत के सहयोग से गुरुद्वारा खालसा स्त्री दल शहीदां नजदीक दोमोरिया पुल में लोंगों को मास्क बांटने की सेवा की गई।
इस माैके पर इकबाल सिंह, तजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, प्रदीप सिंह, जीत सिंह, गुरमीत कौर, राज रानी, दलजीत कौर, मनजीत कौर, प्रितपाल कौर माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3db2EgC
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment