Amazon

Saturday, May 30, 2020

24 घंटे वाॅटर सप्लाई को प्लांट का डिजाइन किया सबमिट

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तय एरिया बेस्ड डेवलपमेंट(एबीडी) एरिया में 24 घंटे वाॅटर सप्लाई की योजना अब सिरे चढ़ती नजर आ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह तय किया गया था कि एबीडी एरिया में वाॅटर सप्लाई 24 घंटे मुहैया करवाई जाएगी।

इसी के तहत इसके प्लांट के लिए डिजाइन कंसल्टेंट कंपनी ने सबमिट कर दिया है। जबकि अब सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में 50 हजार की आबादी को 24 घंटे पानी की सप्लाई नहरी पानी से देने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी के तहत करीब 44 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

बता दें कि प्लांट को लगाने के लिए जवद्दी के पास जगह देखी है, जो स्मार्ट सिटी के तहत मंजूर हो चुकी है। उसी जगह पर प्लांट लगाया जाएगा। जिसके जरिए आगे एबीडी एरिया में कनेक्शन जोड़े जाने हैं। बताया जा रहा है कि 1 महीने के भीतर इस प्लांट के लिए कार्य शुरू होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36JMc4K
May 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment