नानक नगर इलाके में एसी मेकेनिक ने शकी हालातों फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव बुधवार को मालिक की दुकान में बने कमरे से मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना दरेसी पुलिस ने मृतक दिलजीत सिंह (26) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। फिलहाल पुलिस ने पिता गुरचरण के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
पिता ने पुलिस को बताया कि उनके 5 बच्चे हैं। इसमें से दिलजीत सबसे बड़ा था और वो एसी रिपेयर करता था। मंगलवार शाम को उसने अपने मालिक से उसकी दूसरी दुकान की चाबी यह कहकर ली थी कि उसे आराम करना है। देर रात तक दिलजीत घर पर नहीं पहुंचा तो पिता ने मालिक को फोन किया तो उन्होंने कहा कि वो तो शाम को ही वहां से चला गया था और उससे 200 रुपए भी लेकर गया था।
वो रातभर दिलजीत को तलाशते रहे और उसे फोन करते रहे, लेकिन उसने नहीं उठाया। सुबह जब मालिक उसकी तलाश करते हुए दूसरी दुकान पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर दिलजीत जमीन पर गिरा हुआ था और उसके गले में फंदा था, जोकि टूट चुका था। इस वजह से वो नीचे गिरा था। उधर, सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस-परिवार दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TKHRZX
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment