शहर में नाकों पर दिन-रात डटे मुलाजिमों की हेल्थ और फिटनेस के लिए पुलिस डॉक्टरों की टीम की मदद ले रही है, जोकि नाके पर ही उनका हेल्थ चेकअप करेंगे। इसके अलावा उन्हें फिट रहने के लिए एक्सरसाइज सिखाई जा रही है, जो वो नाके पर ही कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोनाकाल में करीब 200 पुलिस मुलाजिम होम क्वारेंटाइन किए गए हैं।
इसके अलावा बहुत से ऐसे भी थे, जोकि बीमार भी हुए और कुछ को जोड़ों के दर्द हुए। लिहाजा उनके लिए इस सुविधा के लिए डॉक्टरों की मदद से शुरू किया गया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि मुलाजिमों को फिट रखने के लिए ये सब किया जा रहा है। इसे उनके रूटीन शेड्यूल में शामिल किया
गया है।
कसरत से होगा फीलगुड: नाकों पर मुलाजिमों को विटामिन और आयरन की मेडिसिन और प्रोटीन वाला खाना तो दिया जा रहा है। मगर अब उन्हें 2 मिनट की एक्सरसाइज भी सिखाई जा रही है।
इसमें टांगों की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग भी शामिल है। इसके अलावा उनकी डाइट और शेड्यूल को भी चेक किया जा रहा है। उनकी हर बीमारी का इलाज और चेकअप नाके पर ही हो रहा है। उनका मकसद है कि हर मुलाजिम फिट रहे।
फेसबुक पर होंगे लाइव: इस चेकअप के दौरान डॉक्टर-मुलाजिम दोनों पुलिस में फेसबुक पेज पर लाइव होंगे, ताकि अगर नाके पर पहुंच न पाएं तो मुलाजिम उन्हें लाइव देखकर उसे फॉलो कर सकें। इसे डॉक्टर और मुलाजिम रोज करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TKHRZX
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment