कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक कंपनी ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर को सेंसरयुक्त सेनिटाइजर चैंबर भेंट किया है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को पुलिस कमिश्नर डाॅ. सुखचैन सिंह गिल और पार्षद शैलिंदर शैली ने किया। शैली ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में पुलिस विभाग दिन रात डटा है।
शैली ने कहा कि यह चैंबर विशेषतौर पर कंपनी की तरफ से तैयार किया गया है, जिससे गुजरने पर सेंसर के माध्यम से हर चीज आॅटोमैटिक सेनिटाइज हो जाएगी। कंपनी के एमडी अमृतपाल सिंह ने कहा कि चैंबर में सैंसर लगाए गए हैं, जोकि किसी के संपर्क में आने पर ऑटोमैटिक काम करते हैं। पार्षद शैली ने कहा कि उनके पिता अमरीक सिंह रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हैं, और उन्हें पता है कि पुलिस विभाग मुश्किल घड़ी में भी अपना फर्ज बाखूबी निभाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eqHIlZ
May 27, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment