Amazon

Sunday, May 31, 2020

वित्तमंत्री ने मौके पर ट्राईिसकल दिलवाई

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शनिवार को एक अर्से बाद शहर के धोबी बाजार में काफी समय व्यतीत कर जहां व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं, वहीं उन्होंने बाजारों में दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी उनसे चर्चा की।

इसके उपरांत मनप्रीत बादल ने बाजार की हर एक दुकान का दौरा किया तथा वहां मौजूद दुकानदारों से कुशलक्षेम पूछा व बाजार के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही एक जरूरतंद व्यक्ति को ट्राईसिकल दिलवाई।

शहर की डिवलेपमेंट मीटिंग के बाद इस दौरे में उन्होंने बाजारों को वायरलैस करने, बेहतरीन लाइटिंग तथा अमृतसर की तर्ज पर पूरे बाजार को एकरूपता देने जैसी योजना पर भी चर्चा की।

उन्होंने बाजार में यातायात को लेकर आ रही समस्या पर विचार-चर्चा कर इसके उचित हल का भरोसा दिया।मनप्रीत बादल ने धोबी बाजार में पहुंचकर पवन संस पर शहर के व्यापारियों से मुलाकात कर वहां कुछ समय व्यतीत कर बाजार को बेहतरीन बनाने की योजनाओं पर जोर दिया गया।

इसमें शहर में यातायात की समस्या का समाधान करने, बाजार को सुंदर बनाने, वहां वायरलेस कर आसमान फ्री करने के अलावा वहां मौजूद दुकानों को एकरूपता देने कीयोजना को व्यापारियों के बीच में रखा।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेतआों के साथ धोबी बाजार की सभी दुकानों का करीब तीन घंटे में दौरा किया। इसके बाद प्रेसवार्ता में भी उन्होंने कई योजनाओं को सांझा किया। सोमवार को मनप्रीत बादल अन्य बाजारों का दौरा करेंगे।

इस मौके पर केके अग्रवाल, अरूण वधावन, अशोक प्रधान, बलजिंदर ठेकेदार, अनिल भोला, राजन गर्ग, पवन मानी, राजू ओबराय व शंटी आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment