Amazon

Friday, May 29, 2020

आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू, पांच घायल

मुस्तफाबाद इलाके में आपसी रंजिश में दो पक्षों में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। हमले के दौरान चाकू लगने से दोनों ओर के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान अशरफ, सुहैल, दानिश, इकरार व किशोर अफजल के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

एक पक्ष की ओर से धारदार हथियार से हमला करने और दूसरे की ओर से हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मूलरूप से गांव बुगरासी, बाराबस्ती, बुलंदशहर का रहने वाला अशरफ (27) परिवार के साथ गली नंबर-16, न्यू मुस्तफाबाद में रहते है। इसका अंडर गारमेंट बनाने का काम है। न्यू मुस्तफाबाद में ही इनके गांव का इकरार भी रहता है। अशरफ और इकरार के परिवार में गांव में रंजिश चल रही है। दोनों के केस बुलंदशहर के जिला कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम को अशरफ अपने भाई गुलफ़ाम व समीर के साथ अपने कारखाने गली नंबर-13 के सामने खड़े थे।
इस बीच इकरार का लड़का सुहैल (18) अपने चाचा दानिश के साथ वहां से निकला। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई तो इकरार व एक किशोर अफजल भी वहां पहुंच गया। कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। लाठी-डंडों के बीच दोनों एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक ओर से अशरफ और दूसरी ओर से सुहैल, उसका चाचा दानिश, इकरार व किशोर अफजल चाकू लगने से जख्मी हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कराकर सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दानिश की हालत नाजुक बनी हुई है।

बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटी, आरोपी फरार

रोहिणी इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से उसकी सोने की चेन लूट ली। वारदात के समय महिला के साथ पति और एक पड़ोसी भी था। लेकिन दोनों के सामने महिला को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने खुद ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया। जिसमें बदमाशों की चेहरा दिखाई दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी। शाहबाद डेयरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित महिला को परिवार के साथ सेक्टर-25 रोहिणी में रहती हैं।

वह हाउसवाइफ है। बुधवार सुबह वह पति और पड़ोसी के साथ पॉकेट-4 सेक्टर-25, रोहिणी वाले रोड पर मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रही थी। उसी समय 3 लड़के बाइक पर आए। उनमें से 2 लड़के नीचे उतरे। दोनों के हाथ में हथियार थे। महिला और उनके पति कुछ समझ पाते। तब तक दोनों बदमाशों ने चाकू गर्दन के पास लाकर महिला के गले से डायमंड लगी सोने की चेन छीन ली। बचाने के लिए जैसे ही पति और पड़ोसी आगे आए। बदमाश फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TOzjkE
May 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment