पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ और महामंत्री समीर जैन ने बताया कि मंडल की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र भेजा गया हैं। इसमें कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में राज्य के व्यापार को हुई क्षति से उबारने हेतु सुझाव दिए गए हैं।
जैन ने बताया कि पिछले दो माह से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन से पंजाब की ट्रेड और इंडस्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
प्रदेश में लगभग 55 हजार करोड़ के कारोबार की क्षति हुई हैं। जिस कारण व्यापार को पटरी पर लाने के लिए आगामी दिनों में सरकार का सहयोग अनिवार्य हैं। मुख्यमंत्री को भेजे सुझावों में उन्होंने व्यापारियों और कारोबारियों को कुछ राहत देने की मांग उठाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment