Amazon

Thursday, May 28, 2020

केंद्र का आर्थिक पैकेज किसान और मजदूरों के साथ मजाक : भाकियू

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिला जनरल सचिव सौदागर सिंह घुड़ाणी ने केंद्र सरकार द्वारा जारी राहत पैकेज को एक स्टंट करार देते हुए इसको किसान मजदूरों के साथ सरकार द्वारा किया गया मजाक बताया है।

उन्होंने कहा कि देसी और विदेशी चेहरे कारोबारियों को राहत पैकेज का फायदा देते हुए सरकार ने अपना वोट बैंक पक्का किया है, वहीं किसानों का जो कर्जा अभी तक माफ नहीं किया गया उस संबंध में कोई पैकेज जारी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दों को लेकर सब डिवीजन स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गुरदीप सिंह जीरख, रमनदीप सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TKHRZX
May 28, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment