लॉकडाउन-4 में मिली ढील के चलते लोगों ने लापरवाही बरती तो कोरोना कम्युनिटी में पहुंच गया। हालांकि जिला, पुलिस प्रशासन और सेहत विभाग लोगों से बार-बार एहतियात बरतने को कहते रहे, लेकिन लोगों ने गौर नहीं किया। यही कारण है कि अब मरीज इलाकों (कम्युनिटी) से आने लगे हैं।
इस कड़ी के तहत मंगलवार को दो और नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। 60 वर्ष उम्र की उक्त महिला मरीज एक इस्लामाबाद इलाके की है तो दूसरी छेहर्टा के रणजीतपुरा की रहने वाली है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सेहत विभाग के मुताबिक उक्त महिलाएं कहीं बाहर नहीं गईं। इससे साफ है कि वे किसी न किसी तरह से उन लोगों के संपर्क में आईं, जो कोरोना से संक्रमित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TGvLAV
May 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment