Amazon

Sunday, May 31, 2020

खेत में पानी लगा रहे बाप-बेटे और ताया को पीटा, 7 लोगों पर केस दर्ज

गांव जीवन सिंह वाला में खेत में पानी लगा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर पड़ोसी खेत के मालिकों ने हमला कर दिया और फरार हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर एक ही परिवार के 7 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।

तलवंडी साबो पुलिस को दिए बयान में बलजिंदर सिंह वासी जीवन सिंह वाला ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ समय पहले झगड़ाहुआ था।

आरोपी उनसे उक्त झगड़े की रंजिश रखे हुए थे। 4 मई को वह अपने पिता मंदर सिंह और ताया तेजा सिंह के साथ अपने खेत में पानी लगा रहे थे कि आरोपियों ने हथियारों के साथ उन पर हमला बोल दिया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों नायब सिंह, जगदीप सिंह, बलराज सिंह, गगनदीप सिंह, अमरीक सिंह, बलविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह वासी जीवन सिंह वाला के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment