Amazon

Thursday, May 28, 2020

खालसा एड की पहल : कोरोना वाॅर्ड में खाना भेजने को सिविल अस्पताल को दी रिमोट से चलने वाली ट्राॅली

कोरोना मरीजों के वाॅर्ड में खाना पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती माना जाता था। खालसा एड के लोगों ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। खालसा एड ने रिमोट से चलने वाली एक ट्राॅली सिविल अस्पताल प्रशासन को दी है।

अब इस ट्राॅली खाना रखकर रिमोट कंट्रोल द्वारा ऑपरेट कर किसी भी वाॅर्ड में भेजा जा सकता है। इसके बारे में खालसा एड के गुरु साहिब सिंह ने बताया कि उनको काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कोरोना मरीजों के वाॅर्ड में खाना पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को इसका हल निकालने की बात कही और आखिरकार यह ट्रॉली ही एक विकल्प दिखाई दिया। गुरु साहिब सिंह ने बताया कि वह लुधियाना के बाद जालंधर, अमृतसर, पटियाला सहित अन्य शहरों के सिविल अस्पताल में भी जरूरत पड़ने पर यह मशीनें भेजेंगे।

कोरोना मरीजों के लिए खाना तो सेहत विभाग, जिला प्रशासन व समाजसेवी संस्थाएं उपलब्ध करवा रही हैं, लेकिन वाॅर्ड तक भेजना बड़ी चुनौती थी, जिसका हल निकाला गया है। बता दें कि इससे पहले वाॅर्ड में खाना पहुंचाने के लिए पीपीई किट डालकर ही वाॅर्ड के अंदर जाना पड़ता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिमोट कंट्रोल द्वारा चलने वाली ट्रॉली

https://ift.tt/3gw6BPl
May 28, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment