Amazon

Sunday, May 31, 2020

सरकार के आदेश पर प्रशासन ने 9 विभागों की टीम बनाकर लगाए नोडल अधिकारी

पाकिस्तान से होकर राजस्थान और अब पंजाब के कुछ हिस्सों पर टिड्डी दल के हमले को देखते हुए सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया है। इनके नोडल अफसर हमले से पहले ही उससे निपटने को तैयार हैं।

वहीं दूसरी ओर किसान संगठन भी किसानों को गांव-गांव जाकर अलर्ट कर रही हैं। केवीके के डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि माझा इलाके में हमले का खतरा नहीं है। वहीं दूसरी ओर हवा का रुख भी ऐसा है कि इधर आने की गुंजाइश कम है।

उनका कहना है कि सभी विभाग तालमेल कर चुके हैं। किसान नेता रतन सिंह रंधावा तथा डॉ. सतनाम सिंह अजनाला का कहना है कि 1964 के आसपास एक बार हमला हुआ था, तब से नहीं हुआ, लेकिन फिर भी सावधानी जरूरी है।

उक्त लोगों का कहना है कि वह किसानों को घर-घर जाकर सचेत कर रहे हैं। उक्त का कहना है कि उन्होंने पंचायतों को टिड्डी दल के हमले के समय स्प्रे करने के लिए मोटरों पर पानी भंडारण करने, ट्रैक्टर वाले स्प्रे पंप तैयार रखने के लिए कहा है। रात के समय कीटनाशकों की स्प्रे के लिए रोशनी वाली बड़ी टॉर्चों की मदद ली जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment