Amazon

Thursday, May 28, 2020

नशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार एक किलो अफीम, 6450 गोलियां जब्त

सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में चार नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया।

पहले मामले की जानकारी देते सीआए स्टाफ के इंचार्ज सिमरजीत सिंह बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होशियारपुर के रहने वाले विशाल सिंह उर्फ विक्की पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव मुगलपुरा व दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र चरणदास निवासी माॅडल टाउन होशियारपुर दूसरे राज्य से अफीम लाकर काफी समय से नशा तस्करी का धंधा करते हैं।

जोकि पंजाब भर के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते हैं। वह इस समय टैंपो ट्रैवल पर भारी मात्रा में अफीम लेकर जगराओं और मोगा एरिया में सप्लाई करने जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने चौकीमान के नजदीक नाकाबंदी कर टैंपो को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विशाल व दीपक बताया।

जब पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली तो ड्रावर सीट के नीचे पड़े लिफाफे से पुलिस को 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर काबू कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में बाइक सवार दो लोगों को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है।

पुलिस को हरदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह अगवाड़ डाला व सुखविंदर सिंह पुत्र भाग सिंह से नशे की 6450 गोलियां बरामद हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TKHRZX
May 28, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment