Amazon

Friday, May 29, 2020

गैर जरूरी ड्यूटी लगाने के विरोध में पावरकॉम के अफसरों का रोष जारी

गैर जरूरी ड्यूटी के विरोध में पीएसईबी इंजीनियर एसो. के सदस्य ने वीरवार को भी शाम 5 बजे फोन बंद रख कर रोष जताया। हड़ताल में एसडीओसे लेकर उच्च अफसर तक शामिल रहे।

वहीं, वीरवार को शहर में आंधी और पानी से कई इलाकों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। लोग पावरकॉम अफसरों को फोन करते रहे, लेकिन उनका फोन बंद मिला। जिससे लोग शिकायत करने को परेशान होते रहे। एसो. मेंबरने कहा कि वह 24 घंटे बिजली सप्लाई सुचारू बनाने के लिए काम करते हैं।

इसके बावजूद इंजीनियरों व टेक्निकल की ड्यूटी गैर जरूरी कामों में लगाई जा रही है। पावरकाॅम मैनेजमेंट को भी इस पर विचार करना चाहिए अौर जिला प्रशासन से बात कर मामले को हल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी गैर जरूरी ड्यूटियां नहीं हटाई जाती। उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा औरआने वाले समय में पंजाब स्तर पर प्रदर्शन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TOzjkE
May 29, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment