जगराओं के पंजाबी बाग में सेम के पास 3 दिन पहले हुए कत्ल मामले को देहात पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुल उर्फ जसप्रीत सिंह जस्सा निवासी मानकपुर खेड़ा पटियाला हाल निवासी पंजाबी बाग सेम नाला जगराओं के रूप में हुई है।
आरोपी ने माना कि उसने 2017 में भी इसी तरह कत्ल किया था। उसने माना कि उसने पहले नाबालिग लड़के संजय को शराब पिलाई, फिर कुकर्म कर उसका कत्ल कर दिया था। ऐसे 2017 में भी वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन तब शव की पहचान नहीं पाई थी। इसलिए आरोपी बच गया। पुलिस को शक है कि आरोपी ने ऐसे ही कई और वारदातों को अंजाम दिया होगा।
प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अब्दुल का जगतार सिंह के साथ जमीन के रास्ते को लेकर विवाद था। अब्दुल ने जगतार को फंसाने को उसके नौकर संजय को मारने की योजना बनाई। हत्या के बाद आरोपी ने संजय के कपड़े छुपा दिए।
आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह अप्राकृतिक संंबंध बनाने का आदी है। उसकी हत्या कर मोटर के पास खेतों में फेंक दिया। उसे डर था कि संजय उसके बारे में किसी को बता न दें और केस में उसका मालिक जगतार सिंह ही फंसेगा।
जाली नाम से बना रखे थे कई आईडी कार्ड:
आरोपी इतना शातिर है कि उसने जाली आईडी कार्ड मोहम्मद अब्दुल के नाम पर बना रखे थे और खुद को कभी मुसलमान तो कभी गुज्जर बता पुलिस को गुमराह करता रहा।
आरोपी ने बताया कि उसका नाम सन्नी है। मृतक की बाजू पर सोनू लिखा था और वह बिहार से था। आरोपी सीरियल किलर की तरह दूसरे राज्यों से आए लोगों को शराब पिलाकर उनसे कुकर्म कर हत्या कर देता था। आरोपी से अभी पूछताछ जारी है। और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3c9zP30
May 28, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment