Amazon

Wednesday, May 27, 2020

कोविड-19 राहत कोष में दिए 51000 रुपए

कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए शाम दास खुराना केसर वाला धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से 51000 रुपए का चैक प्रधानमंत्री केयर्स फंड में राज्य सभा मेंबर श्वेत मलिक को भेंट किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सेक्रेटरी सतीश आहूजा, मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत खुराना, कैशियर विशाल खुराना तथा ट्रस्टी एवं पूर्व काउंसलर अनुज सिक्का मौजूद थे।

मलिक ने ट्रस्ट अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ट्रस्ट जिस प्रकार समय समय पर शहीद परिवार फंड, सेवा समिति, मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद, गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा, गरीब लड़कियों की शादी, गौशाला में योगदान करता आ रहा है वह सराहनीय है। इस मौके पर मलिक को ट्रस्ट अधिकारियों की ओर से सिरोपा डालकर सम्मानित भी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TGvLAV
May 27, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment