Amazon

Thursday, May 28, 2020

बठिंडा में गर्मी ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 47.5 डिग्री... राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने तपाया

सूबे में बठिंडा लगातार 4 दिनों से सबसे गर्म बना हुआ है। बुधवार को तापमान 47.5 डिग्री जा पहुंचा। बठिंडा में पिछले 20 साल में मई महीने में यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 8 जून 2014 को बठिंडा का तापमान 47.2 डिग्री रहा था।

राजस्थान की सीमा से सटा होने की वजह से बठिंडा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। राजस्थान की ओर से गर्म हवा चलने के कारण मालवा तप रहा है। यहां बड़ी मात्रा में पेड़ कटने को भी एक कारण माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी देरी से शुरू हुई और एकदम से पारा बढ़ गया। इन दिनों भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह पर एकदम सीधी पड़ती हैं जबकि दिनोंदिन कम होती हरियाली की वजह से इनका प्रभाव ज्यादा पड़ता है।

बुधवार को सभी जिलाें में दिन के समय गर्म हवा चली, लेकिन देर शाम 8 बजे के आसपास माैसम में कुछ बदलाव हुआ। धूलभरी आंधी चली और बादल छा गए। सूबे में न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब 30 मई तक इसी तरह माैसम बना रहेगा। गर्मी से थाेड़ी राहत रहेगी।

सूबे में गुरुवार काे कई जगह धूलभरी आंधी चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा यहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

3 दिन गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 तक सूबे में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश व धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। हिमाचल में दाे जून तक सभी जगह बारिश और तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 28, 29 और 30 मई तक 10 जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 1944 के बाद पारा 47 डिग्री पहुंचा
दिल्ली में बुधवार काे अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मई महीने में 29 मई 1944 काे यहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, राजस्थान के चुरू में 49.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जाे मंगलवार के 50 डिग्री से कुछ ही कम है।

हिमाचल में बारिश और हरियाणा में नारनौल का पारा 47 डिग्री पार

हिमाचल. शिमला में बुधवार काे बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 26 डिग्री पहुंच गया है।

हरियाणा. बुधवार को हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा अिधकतम पारा

जिला पारा
मोगा 46
फरीदकोट 46
फाजिल्का 45.5
फिरोजपुर 45
जालंधर 44
संगरूर 44
पटियाला 44.2
लुधियाना 44.2
मुक्ससर 44
रोपड़ 44
अमृतसर 43.5
गुरदासपुर 43



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमृतसर के महाराजा रिजॉर्ट में स्क्रीनिंग करवाने पहुंचा प्रवासी परिवार गर्मी में अपने बच्चे के पैरों को पानी से साफ करते हुए ताकि बच्चे को गर्मी से बचाया जा सके। फोटो : हरविंदर संधू

https://ift.tt/36FtlIa
May 28, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment