Amazon

Tuesday, May 26, 2020

कोरोना से नहीं हुई थी सागर की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

वार्ड 22 विकास नगर में 3 दिन पहले हुई 22 वर्षीय सागर कुमार की मौत का मामला अब उलझ गया है। कोरोना संदिग्ध मानते हुए सागर का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया।

मौसेरे भाई गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सागर घर से निकला था। फिर मोबाइल पर कई बार फोन लगाया तो उसके दोस्तों ने उठाया। लेकिन सागर से बात नहीं कराई। रात 10 बजे बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह उसकी मां दुलारी देवी दूध लेने के लिए जगी और गेट खोला तो बाहर सागर का शव पड़ा था। थोड़ी दूर उसकी बाइक खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी। तब पुलिस को सूचना दी गई। गुलाब का कहना है कि सागर को मारा गया है। वहीं सेक्टर 29 थाना के एसएचओ योगेश कटारिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि सागर की मौत कैसे हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36B0kNB
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment