Amazon

Thursday, May 28, 2020

चीमा बने इंडियन कौंसिल ऑफग्रीकल्चरल रिसर्च के सदस्य

भाजपा किसान मोर्चा पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा को इंडियन कौंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च का मेंबर बनाया गया है। जिसमें भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। यह पहली बार है कि खन्ना क्षेत्र के किसी नेता को भाजपा ने इतना बड़ा पद दिया गया है। चीमा को 3 साल के लिए यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

इस समिति के लिए देश में से 5 मेंबर चुने गए हैं। जिनमें पंजाब दिल्ली और हरियाणा जोन में से एकमात्र बिक्रमजीत सिंह चीमा को यह सम्मान दिया गया है। चीमा ने हाईकमान का आभार जताया है।

चीमा को बधाई देने वालों में पूर्व जिला प्रधान रणजीत सिंह हीरा, स्टेट मैंबर कार्यकारिणी अजय सूद, संजीव धमीजा, जतिंदर शर्मा, देवी प्रसाद शाही, संजीव मोदगिल, रजनीश बेदी, रमरीश विज, सुधीर सोनू, कविता गुप्ता, सरवदीप कालीरायो, सुखवीर चोमो, रमनदीप चापड़ा, गुरिंदर घुडानी, सतीश शर्मा, अंकित सैनी, वीर प्रकाश कपूर, साहिल रौणी, सुखदीप सिंह बैनीपाल, दविंदर सिंह शेरगिल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TKHRZX
May 28, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment