Amazon

Sunday, May 31, 2020

युवक-युवती ने किया सुसाइड शादी नहीं होने से थे परेशान

हम एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते, शादी हो नहीं सकती, मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा... यह सुसाइड नोट लिख नजदीकी रिश्ते में भाई-बहन ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मामला समराला के गांव नौलडी का है।

दोनों की पहचान प्रदीप सिंह (22) और अमनदीप कौर (18) के रूप में हुई है। दोनों ने अपने घरों में एक साथ जहर खाया था। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस को लड़के के घर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा कि मौत के बाद किसी को तंग न करें। दोनों का संस्कार भी एक साथ किया जाए।

जो करना था कर लिया, किसी का कसूर नहीं

शुक्रवार रात हालत बिगड़ने पर लड़के ने परिजनों को बताया कि वह दोनों प्यार करते हैं, उन्होंने जो करना था कर लिया, किसी का कोई कसूर नहीं। उसी समय लड़की की भी जहरीली दवा पीने से हालत खराब हो गई थी। बरधालां चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों नजदीक के रिश्तेदार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment