Amazon

Sunday, May 31, 2020

पट्टी के कोटबुड्ढा गांव में दीवार ताेड़कर बैंक में घुसे लुटेरे, नहीं ले जा सके कैश

पट्टी सब डिवीजन के तहत अाते गांव कोटबुड्ढा में लुटेरों ने शुक्रवार रात बैंक लूटने का प्रयास किया मगर सेफ नहीं खुलने के कारण उन्हें खाली हाथ लाैटना पड़ा। जाते समय लुटेरे बैंक में लगे क्लाेज सर्किट कैमरे ताेड़ गए।

पट्टी सदर थाने के प्रभारी हरप्रीत सिंह के अनुसार, कोटबुड्ढा गांव में रहने वाले रणजीत सिंह के मकान में एचडीएफसी बैंक की ब्रांच खुली हुई है। यह ब्रांच 12 साल पुरानी है और इसमें आसपास के दर्जनभर गांवों के लाेगाें के खाते हैं।

मकान मालिक रणजीत सिंह अपने परिवार के साथ इसी मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं।शुक्रवार रात लुटेरे दीवार ताेड़कर ब्रांच के अंदर घुसे। रणजीत सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात 9 बजे तक उनका परिवार जाग रहा था और तब तक सबकुछ ठीक था।

सुबह जब उठे ताे बैंक की दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बैंक मैनेजर के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, लुटेरे जाते समय बैंक में लगे क्लाेज सर्किट कैमरे ताेड़ गए मगर फिर भी पुलिस डीवीआर से फुटेज निकालने की कोशिश कर रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZW1Rwn
May 31, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment