Amazon

Friday, May 29, 2020

बजरंग बलि का ऑनलाइन जाप कर कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की

हैबोवाल के जोशी नगर स्थित सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में 16वां वार्षिक स्थापना दिवस कोविड-19 के चलते सादगी से मनाया गया। प्रातः मंदिर में आचार्यों ने प्रधान अशोक जैन से हवन यज्ञ, आरती व भोग लगा कर स्थापना दिवस मनाया।

प्रधान अशोक जैन ने कहा कि हर वर्ष मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के मनाया जाता है और हजारों भक्त श्री बालाजी महाराज के दर्शनों को पहुंचते हैं। हमें विश्वास है कि जल्द श्री बालाजी महाराज के प्रताप से कोरोना वायरस हारेगा और फिर से मंदिर में भक्तों की रौनक नजर आएगी।

उन्होंने सभी भक्तों को स्थापना दिवस की बधाई दी। संध्या चौकी में प्रसिद्ध भजन गायिका रशिमी शर्मा ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई। रश्मि शर्मा ने मधुर भजन गाकर संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया।

जिसका लाइव प्रसारण सेवक इंजी. अनुज मदान की फेसबुक आईडी पर हुआ। इस दौरान भक्तों ने बालाजी के श्री चरणों में विश्व एवं हमारे देश को कोरोना वायरस महामारी से जल्द निजात दिलाने की अरदास की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chanted Bajrang Bali online and prayed for the elimination of Corona

https://ift.tt/3dcdTpn
May 29, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment