मणिमहेश सेवा मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा व नीतू खुल्लर की अध्यक्षता में चल रही लंगर सेवा को निरंतर 17 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रधान अशोक अरोड़ा ने बताया कि लॉकडाउन
की अवधि 17 मई तक बढ़ाने के कारण लंगर सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था का प्रबंध हो सके। इस लंगर सेवा में विकास गुप्ता, विवेक आनंद, विजय शर्मा, मोनू, देसराज, अमन वर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, संजय मल्होत्रा, संजय पासवान, सोनू बहल, कुलदीप शर्मा ने विशेष योगदान दिया है।
इसके अलावा शहर के दानी सज्जनों की ओर से भी इस सेवा मेें योगदान दिया जा रहा है। इन्हीं दानी सज्जनों की मदद से ही मणिमहेश सेवा मंडल जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है।इस अवसर पर सुधीर शर्मा, संदीप, राहुल अरोड़ा, नरेश सेठी, राकेश, यज्ञदत्त मल्होत्रा, तरुण, मंगत राम, बिंदिया, मुकेश शर्मा, तारा, भोला, ज्ञान चंद, लक्की, विक्की, मुन्ना समेत कई मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yrgj4f
May 04, 2020 at 05:23AM
No comments:
Post a Comment