कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर घोषित लॉकडाउन में अगर आप दूसरे राज्यों में फंसे हों या फिर खाद्यान्न लेने में सरकारी मदद की जानकारी चाहते हैं, तो टॉल फ्री नंबर 181 डायल कीजिए। यहां आपको तुरंत जानकारी मिलेगी। साथ ही जनसमस्याओं को भी दूर किया जायेगा। कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी या समस्या बताने को लेकर टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-181 की शुरुआत की गयी है। इसपर व्यक्ति कोरोना संक्रमण से जुड़ी सूचना, खाद्य वितरण संबंधी जानकारी या समस्या, राशन दुकान संबंधी जानकारी या समस्या, घरेलू गैस वितरण संबंधी जानकारी या समस्या, किसी भी तरह की कालाबाजारी संबंधी सूचना, लॉक डाउन के उल्लंघन की सूचना, बीमार व्यक्ति की सूचना, क्वारेंटाइन संबंधी जानकारी, आइसोलेशन संबंधी जानकारी, चिकित्सा संबंधी जानकारी, एंबुलेंस, दवाइयां, पेयजल, बिजली, सब्जी हाट, पेट्रोल पंप, साफ-सफाई, कचरा उठाव, बैंक या एटीएम संबंधी जानकारी या समस्याओं से संबंधित अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।समस्या संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लाभुक को लाभ पहुंचाकर शिकायतों का निष्पादन किया जाता है। राज्य या राज्य के बाहर रह रहे पलामू प्रमंडल सहित झारखंड के प्रवासियों की मदद पहुंचाने में भी 181 काफी सहायक सिद्ध हो रही है। टॉल फ्री नंबर 181 के लिए राज्य स्तर पर राजधानी रांची में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निचले तल पर कोरोना कंट्रोल सेंटर बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KVi2Bl
May 04, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment