Amazon

Monday, May 4, 2020

बुक्स मार्केट और कच्चा पटियाला के हैं दोनों, अस्पताल से मिली छुट्टी, लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

काेराेना वायरस के खाैफ में जी रहे पटियालावियाें के लिए राहत भरी खबर है। बुक्स मार्केट और कच्चा पटियाला के दाे युवक कोरोना से ठीक होकर शनिवार देर रात घर आ गए। शनिवार काे उसकी फाइनल रिपाेर्ट निगेटिव आई। राजिंदरा अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनको बधाई देने के लिए अस्पताल का सारा स्टाफ मौजूद था। जैसे ही युवक बाहर निकला डाॅक्टराें और नर्सिंग स्टाफ ने तालियां बजाकर बधाई दी। 15 अप्रैल काे सफावादी गेट निवासी जूता काराेबारी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। उनके घर के पाल के 4 सदस्यों काेराेना पाॅजिटिव पाए गे थे। इनकी काेई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

युवक के अन्य परिवारजन अभी आइसोलेशन वार्ड में ही दाखिल रहेंगे। युवक जब घर पहुंचा ताे इलाके के लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। हालांकि राजिंदरा अस्पताल प्रबंधन युवक को एंबुलेंस में घर तक पहुंचाय, लेकिन युवक घर से कुछ दूर ही उतर गया था और घर तक एक स्कूटी से गया। मामले की पुष्टि सिविल सर्जन डाॅ. हरीश मल्हाेत्रा ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार काे 46 लाेगाें के सैंपल लिए गए थे, जिनकी लैब से रिपाेर्ट देर रात तक आएंगी। सेहत विभाग की टीमाें ने रविवार काे भी 45 सैंपल लिए, जाे लैब में भेज दिए गए हैं। वहीं हजूर साहिब से लौटी 75 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब तक जिले में 91 लोग संक्रमित हैं।

अब तक 5 लोग हो चुके हैं ठीक
सिविल सर्जन डाॅ. मल्होत्रा ने बताया कि गुरमुख कॉॅलोनी समाना का रहने वाला 35 साल का नौजवान, जोकि गंभीर हालत में शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल में समाना से रैफर होकर आया था। शुक्रवार रात को ही उसकी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि कोरोना को मात देने वाले दो ओर युवक जिनमें से एक सफाबादी गेट और एक बुक मार्केट का रहने वाला हैं, के भी काेरोना पाॅजिटिव थे, दोनों के टेस्ट निगेटिव आने पर उनको राजिंदरा अस्पताल से छुट्टी करके घर भेज दिया गया है।

इस तरह अब जिले में काेरोना से ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या 5 पांच हो गई है। अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले सभी व्यक्तियों को आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार अगले 14 दिनाें के लिए घरों में ही एकांतवास रहने के लिए कहा जा रहा है। राजिंदरा अस्पताल में दाख़िल सभी कोविड पाॅजिटिव व्यक्ति ठीक हैं। कोविड जांच संबंधित 1073 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 86 कोविड पाॅजिटिव पटियाला से संबंधित हैं, 896 निगेटिव और 91 की रिपोर्ट आनी बाकी है। पाॅजिटिव मामलों में से एक की मौत हो चुकी है और 5 लोग ठीक हो चुके हैं।

बच्चे टेंशन में न आए, इसलिए आइसाेलेशन वार्ड में रखे खिलाैने

राजिंदरा अस्पताल में बने आइसाेलेशन वार्ड में काेराेना संक्रमित 90 मरीजाें काे रखा गया है। इनमें ढाई साल की बच्ची सहित 3, 4, 8, 11 और 15 साल के बच्चे शामलि हैं। आइसाेलेशन के दाैरान बच्चाे काे टेंशन और मानिसक परेशानी न हाे इसलिए खिलाैने भी रखे गए हैं। बड़े लाेग याेगा कर रहे हैं। आइसाेलेशन के दाैरान मनाेराेग डाॅक्टर दिन में दाे बार राउंड मरीजाें से मिलकर पाॅजिटिव रहने की सलाह देने के साथ उनका डर निकालने की काेशिश कर रहे हैं।
बच्चाें के लिए आइसाेलेशन में खास प्रबंध किए गए हैं। छाेटे बच्चे बाेर हाेकर मानसिक तनाव का शिकार न हाे जाएं, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने खेल खिलाैने, लूडाे सहित पजल काे रखा है। म्यूजिक सिस्टम व एलइडी लगाई गई। बच्चे छाेटे हैं और उनकाे अलग वार्ड में नहीं रखा जा सकता है। इसकाे ध्यान में रखते हुए काेराेना पाॅजिटिव बच्चे माता-पिता के साथ रखें गए हैं।
बड़ाें काे माेबाइल, लैपटाॅप व कंप्प्यूटर का इस्तेमाल करने की इज्जाजत हैं। बच्चाें काे चाॅकलेट जूस मिल रहा। चूकिं बच्चाें की इम्युनिटी आम लाेगाें की तुलना में कमजाेर हाेती है, इसकाे ध्यान में रखते हुए दाे टाइम दूध, जूस, फल व दूसरी हेल्दी डाइट दी जा रही है। बच्चा चाॅकलेट व अन्य खाने की वस्तुओंकी मांग करता है ताे उससे मुहैया कराया जा रहा है। इस दाैरान, काेल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम के सेवन पर मनाही है।

ठंडी और तलीभूनी चीजाें का सेवन न करें : डाॅ. सीबिया
आइसाेलेशन वार्ड में तैनात मेडिसिन विभाग के हेड डाॅ. आरपीएस सीबिया ने बताया कि ठंडी व तलीभूनी चीजाें का सेवन करने से संक्रमण एक्टिव हाे सकता है। इसकाे ध्यान में रखते हुए बच्चाें काे आइसक्रीम, ठंडा पानी, काेल्ड ड्रिंक, चिप्स व दूसरी तली चीजें देने पर मनाही है। कोरोना वायरस के इंफेक्‍शन से बचने के लिए कमरे का तापमान 30 डिग्री सेल्‍सियस से अधिक रखा जा रहा है। इससे संक्रमण के कम हाेने की संभावना होती है।


ताजी हवा के लिए खिड़कियां खुले रखें
वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि हम दरवाजे और खिडकियों को खुला रखकर ताजी हवा में सांस लें तो कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। माहिराें के अनुसार ताजी हवा में कोरोना वायरस फैल नहीं पाते हैं। कोशिश करें कि आपके बेडरूम और गेस्ट रूम के दरवाजे और खिड़कियां खुली रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Both are from the Books Market and Kachcha Patiala, discharged from the hospital, people welcomed with applause

https://ift.tt/2YBCJu2
May 04, 2020 at 05:38AM

No comments:

Post a Comment