कोरोना वायरस के चलते पंजाब में लॉकडाउन चल रहा है। इससे लोगों की आर्थिक दशा डगमगा गई है। गुजरात सरकार ने आमजन को राहत देते सभी प्रकार के बिजली के बिल माफ कर दिए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार को भी बिजली बिल माफ करने चाहिए न कि स्थगित। कोरोना वायरस से श्रमिकों के रोजगार छिन गए हैं और आने वाले दिनों में लोगों को आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में कपूरथला सहित प्रदेश भर में मांग उठने लगी है कि आने वाले तीन महीनों के बिजली के बिल माफ किए जाए। यह मांग बजरंग दल नेताओं ने उठाई है।
बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व प्रमुख नरेश पंडित, बजरंग दल पंजाब प्रदेश के नेता संजीव बजाज, जिला प्रभारी चंद्र मोहन भोला एवं जिला प्रेस सचिव चंदन शर्मा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से कोरोना वायरस के कारण लोगों को होने वाले वित्तीय नुकसान के मद्देनजर लोगों के बिजली,पानी सहित अन्य सभी सरकारी बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा की मध्यवर्ग के हित में 3 माह का बिल पूर्णतया माफ किया जाए। वहीं बैंकों के लोन ब्याज की तीन महीने की किस्तों को माफ करना चाहिए। डेढ़ वर्ष की किस्तों को टर्म लोन में जोड़ दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KVi2Bl
May 04, 2020 at 05:35AM
No comments:
Post a Comment