मेराल प्रखंड मुख्यालय में एफसीआई के किसानों का धान खरीद में ठेकेदार के अनियमितता के कारण एक बीमार किसान की मौत हो गई। मृत किसान देवेंद्र साह 45 वर्ष पिता बंशीधर साह मेराल नेनुआ मोड़ का था। घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार मौके स्थल पर पहुंच कर मृत्यु के कारणों का जायजा लिया और उन्होंने जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही।
साथ ही एफसीआई केंद्र के पास किसानों के किसानों के यत्र तत्र रखे गए धान को बगल के किसी भी सरकारी भवन में रखने का निर्देशित किया। वैसे तो कई किसानों का आरोप है कि 20 रुपए क्विंटल धान वजन करने का शुल्क मजदूरों का उनसे लिया जा रहा है। जिसमें आपाधापी में जो किसान ठेकेदार के बजाय अपने पास से मजदूरों को रुपए दे देते हैं। उन्हीं किसानों का धान पहले क्रय कर लिया जाता है, जबकि देवेंद्र साह गरीबी के कारण मजदूरों को अपने पास से रुपए देने में कोताही किया जो कानूनी रूप से बाध्य था। जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से उससे अपना वहां पर धन लाने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा धान का वजन नहीं कराया गया जिससे खरीदी नहीं हो सका।
विदित हो कि एफसीआई के धान क्रय केंद्र में धान को गोदाम तक वजन कर रखने का काम मजदूरों का ठेकेदार बंशीधर निवासी चंदन गुप्ता है। ऐसे में देवेंद्र का धान शुक्रवार को दोपहर तक नहीं खरीदा गया। जिससे देवेंद्र आहत होकर मानसिक रूप से तनाव में हो गया। बताया गया है कि वह पहले से ही उक्त रक्तचाप का दवा ले रहा था। इसी कारणवश वह धान क्रय केंद्र पर बेहोश हो गया। जहां से प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने अपने निजी वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन हेमरेज से मौत होना बताया है।
इधर उसकी मौत की सूचना पाते हुए ठेकेदार चंदन गुप्ता द्वारा आनन-फानन में उसके धान को वजन कराया गया तथा शुक्रवार को ही धान वजन का कागज बनवा दिया गया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में एवं आसपास के किसानों में इसे लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है, कि ठेकेदार द्वारा गलत पद्धति से धान वजन कराए जाने के कारण आज देवेंद्र की मौत हो गई ।जिससे इसकी खामियाजा उसके परिजनों को भुगतना पड़ा। इधर एफसीआई में धान खरीद अधिकारी राहुल पंडित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण बाहर से ट्रांसपोर्ट ट्रकों का आने की कमी के चलते धान का उठाव नहीं हो पाया ।जबकि किसानों का मैसेज खरीद के लिए लगातार आते रहा। जिससे आपाधापी की स्थिति हो गई। वही मेराल में धान रखाव के लिए एफसीआई गोदाम का भी अभाव है ।ऐसे में खुले मैदान मे मौसम के विपरीत होने के कारण धान खरीद कर खुले में नहीं रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में उक्त व्यक्ति का धान खरीदी में देर हुई फिर भी शुक्रवार को उसका धान क्रय कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मैसेज के अनुरूप किसानों का धान खरीदी में मजदूरों से माप तौल कराना ठेकेदार चंदन गुप्ता का काम है। जिसके द्वारा नियम बद्ध नहीं किया गया।इस संबंध में मेराल बीडीओ मनोज कुमार तिवारी से पूछे जाने पर कहा है कि किसान ने अपनी समस्या मेरे पास नहीं बताया है। नहीं तो उसे उचित मदद दी जाती। घटना से अवगत होते ही उन्होंने उस किसान की धान तुरंत खरीदी कराया है। तथा उसके खाते में धान के मूल्य तत्काल रुपए भिजवाने का निगम से प्रयास कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment