Amazon

Sunday, May 3, 2020

सेवानिवृत्त कर्मी ने पीएम केयर फंड में दान दिया

भाजपा नेता सह कांडी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे व भाजपा नेता सह कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद ने राणाडीह गांव पहुंच कर मास्क का वितरण किया। मास्क वितरण के पश्चात लोगों को प्रेरित करते हुए पीएम केयर फंड में दान देने की अपील की। जिसके बाद रांची विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मी रामकृष्ण चौबे ने तुरंत पीएम केयर फंड में 500 रुपए दान किया।

अन्य लोगों से मिल कर रामलाला दुबे ने दान देने के लिए प्रेरित किया। दानकर्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो लोगों को जागरूक कर रही है। कहा कि भाजपा हमेशा ही लोगों के सुख दुख में साथ रही है। उन्होंने कहा कि हमेशा मास्क का प्रयोग कीजिए। जब भी घर से आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलिए तो मास्क का प्रयोग अवश्य कीजिए। उन्होंने अन्य लोगों से भी पीएम केयर फंड में दान देने की अपील की। भाजपा नेता सह कांडी मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि समाज सेवा ही हमलोगों का लक्ष्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Retired workers donated to PM Care Fund

https://ift.tt/3f9Q6b3
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment