उपायुक्त हर्ष मंगला ने कहा कि कल से अब तक जिले में 478 लोगोंको गढ़वा लाया जा चुका है। इसके अलावा पलामू के 20 लोगोंको पलामू भेजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ के कलेक्टर्स से लगातार बात करके निकटवर्ती उपायुक्त पलामू, हज़ारीबाग़, लातेहार, गिरिडीह और चतरा से भी निरंतर संपर्क में रहकर लोगों को भेजने की व्यवस्था में लगे है। अभी बस्तर, दुर्ग और कोरिया जिले के डीएम ने सूचना दी है कि वो भी जल्द लोगों को सीमा पर भेज रहे हैं। जिनमें गढ़वा सहित आस पास के जिले के लोग भी हैं। उधर रॉबर्ट्सगंज से भी 459 लोगों के आने की तैयारी कर ली गई है। वहां के डीएम और एडीएम से निरंतर संपर्क बना हुआ है। आज से कल तक वो लोग भी आ जाएंगे। वहीं उपायुक्त ने कहा कि आज रांची से गढ़वा लाए गए सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जाँच के बाद प्रखंड वार वाहनों में बैठा कर उनके घर भेज दिया गया है। सभी को खाना खिलाया गया और 10-10 किलो चावल के साथ दाल व आलू का पैकेट भी दिया गया है। सभी मजदूरों को होम क्वारेंटाइन का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद अन्य राज्यों में गढ़वा जिले के फंसे हुए निवासियों को आने की अनुमति दे दी गई है।
जिसके आलोक में तेज गति से निकटवर्ती राज्यों के जिला दंडाधिकारियों को संदेश भेजकर जिले के कितने लोग उन जिलों में हैं उनकी सूचना की मांग की है। साथ ही उसी संख्या बल के आधार पर उनको वापस लाने के लिए भी व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के 19, छत्तीसगढ के 11 और ओडिशा के 1 जिला दंडाधिकारी से संपर्क किया गया है। जिसमें रायगढ़, दुर्ग, सोनभद्र, जौनपुर , सुंदरगढ़ से वापस सूचना प्राप्त हुई हैं। उन जिलों में फंसे लोगो को राज्य सीमा तक उनके द्वारा भेजने पर सहमति बनी है। उसके बाद सीमा से अपने जिले में लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार तेलंगाना से लाए गए करीब 1200 श्रमिकों में सबसे ज्यादा गढ़वा जिले के 478 लोग थे। अन्य जिलों में ये संख्या यहाँ से कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment