Amazon

Sunday, May 3, 2020

तेलंगाना से जिले के 478 मजदूर लौटे घर... हटिया तक स्पेशल ट्रेन से आए, 18 बसों से सभी को लाया गया गढ़वा

एक माह से अधिक समय से फंसे जिले के 478 मजदूर सकुशल वापस अपने गांव लौट गए। मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से हटिया स्टेशन तक लाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई थी। इसके बाद उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश पर मजदूरों को रांची से गढ़वा लाने के लिए 18 बसें भेजी गई थी। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-एक बस में करीब 25 मजदूरों को लाया गया है। वहीं अन्य प्रदेशों में फंसे विद्यार्थियों को भी लाने के लिए जिले से 4 बसें रांची रवाना कर दी गई है।

गढ़वा लाए गए सभी मजदूरों को अपने-अपने घरों में 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन करने का निर्देश दिया गया हैं। वहीं नियम का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। कोविड-19 वायरस को लेकर सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन में सभी मजदूर तेलंगाना में फंसे हुए थे। सभी मजदूरों को जिला मुख्यालय स्थित रामा साहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में लाया गया। जहां सभी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच कराई गई और मजदूरों को होम क्वारेंटाइन का मुहर लगाया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से रांची स्थित हटिया स्टेशन लाया गया। जहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच की गई थी।
रांची से वापस लाने के लिए भेजी गई बसाें में सैनिटाइजर, मास्क, पानी की बोतल व हल्का नाश्ता की भी व्यवस्था की गई थी। सभी मजदूरों को जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे लाया गया था। रामा साहू उच्च विद्यालय के परिसर में मजदूरों के लिए कुर्सियां लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने का प्रबंध किया गया था। उन्हें भोजन कराया गया और स्वास्थ्य जांच की गई। जाँच में सभी स्वस्थ तथा सामान्य पाए गए। इसके बाद हाथ पर अमिट स्याही से होम क्वारेंटाइन की स्टैंपिंग की गई। सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी श्रमिक मजदूरों को सुखा राशन के रूप में 10-10 किलो चावल, दाल, आलू आदि देकर सभी को अपने-अपने प्रखंडों के लिए छोटे वाहन से रवाना कर दिया गया।

गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों के मजदूरों में विशुनपुरा प्रखंड के 58, बंशीधर नगर प्रखंड के 14, कांडी 46, बरडीहा 9, चिनियां 28, रमना 65, धुरकी 20, डंडई 24, मझिआंव 16, गढ़वा 26, रमकंडा 22, भवनाथपुर 31, रंका 34, मेराल 29, भंडरिया 7, डंडा 6, केतार 10, खरौंधी 28 तथा बड़गड़ प्रखंड के एक मजदूर शामिल थे।

श्रमिकों के लिए 18 बसों के अलावा 20 छोटे वाहन भी थे

सभी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए 18 बसें व 20 छोटी वाहनाें की व्यवस्था की गई थी। जानकारी अनुसार जिले के मजदूरों को गढ़वा लाने के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता प्रवीण गागराई को नियुक्त किया गया था जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव तथा पुलिस प्रशासन से मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो को नियुक्त किया गया था। सभी मजदूरों को रांची से गढ़वा लाने के लिए गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों से विशेष रूप से 20 कर्मियों को शामिल किया गया था।

इनमें रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, भीएलडब्ल्यू आदि को प्रतिनियुक्त किया गया था। जिनकी देखरेख में सभी श्रमिक मजदूरों को गढ़वा लाया गया। गढ़वा जिला स्थित रामा साहू उच्च विद्यालय के प्रांगण में उक्त मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, अंचल अधिकारी झुन्नु कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

6 मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच

तेलंगाना से आए 478 प्रवासी मजदूरों को स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 6 मेडिकल टीम ने थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य जांच की। टीम की नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गढ़वा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह सहित रंका चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, मेराल से डॉ दीपक पाण्डे, गढ़वा से डॉ नादिया तहसीन, डॉ विकास केशरी, भवनाथपुर से डॉ जेपी ठाकुर कर रहे थे । मेडिकल टीम में सहयोगी के रूप में एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार, संतोष कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, विनीत कुमार पांडेय, मानदेव चौधरी, मनीष कुमार ठाकुर शामिल थे। डॉ सिंह ने बताया कि आज दूसरे राज्यों से आये 478 मजदूरों व छात्रों को थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य जाँच किया गया।

तत्पश्चात उन्हें होम क्वारेंटाइन भेज दिया गया, जहां 14 दिन के लिए सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। वहीं डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बाहर में फंसे मजदूर कोरोना को लेकर काफी भयभीत थे और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार की मदद से अपने गृह जिला पहुंचकर मजदूरों ने राहत की सांस ली है। अब अपने घर परिवार के साथ लोग अच्छा अनुभव करेंगे। इस बात का भी ख्याल जरूर रखें कि नाक, मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। साबुन से हाथ धोते रहें और बीच बीच में हो सके तो सेनेटाइजर का प्रयोग करें। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात अगर एक से ज्यादा व्यक्ति साथ में हो तो कम से कम एक मीटर की सामाजिक दूरी बनाकर रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
478 laborers of Telangana district returned home ... came to Hatia by special train, 18 buses brought everyone to Garhwa

https://ift.tt/2KW5Al4
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment