Amazon

Sunday, May 3, 2020

शिकार करने गए युवक की हत्या आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

बालूमाथ थाना कांड संख्या 67/2020 के मामले में थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत के नावाडीह गांव के डोभा जंगल में शिकार खेलने के दौरान 16 मार्च को सुरेश राम की हुई हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को बालूमाथ पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि डोभा जंगल में सुरेश गंझू, सुरेश राम, टोइया गंझू जंगल में भरठुआ बंदूक से शिकार करने गए थे। इसी क्रम में जंगली जानवर को बंदूक से निशाना लगाने लगे, जो गलती से सुरेश राम को लग गयी। इससे सुरेश की मौत हो गयी थी। इस मामले में अन्य आरोपी सुरेश गंझू को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को एक अन्य आरोपी टोइया गंझू ग्राम नवाडीह दूधियाटोला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टोइया गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने पुआल में छुपाकर रखे बंदूक को भी बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth arrested for murder, accused arrested with weapons

https://ift.tt/2xwCTbe
May 03, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment