Amazon

Sunday, May 3, 2020

सीआरपीएफ ने 400 ग्रामीणों के बीच किया सामग्री का वितरण

मनिका सीआरपीएफ जी/133 बटालियन मटलौंग की ओर से माइल, खीराखांड़, सेमरहट, सनगढ़वा, रेवत, मटलौंग, बिचलीदाग, हरैया, कच्चा समेत कई गांव के गरीब 400 महिला-पुरुष के बीच खाद्यान्न सामग्री चावल, दाल, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि वितरण किया गया। मौके पर कंपनी कमांडर लीलमोहन कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ हरसंभव ग्रामीणों की मदद के लिए तत्पर है। मौके पर मनिका थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा, सीआरपीएफ के घनश्याम पाल, भोला, हरेश कुमार, निलेश कुमार, मुकेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित उपस्थित थे। वहीं, बड़काडीह पंचायत के अमवाटीकर गांव में सीआरपीएफ 214 बटालियन ने सैकड़ों ग्रामीण के बीच खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, सोयाबीन, सैनिटाइजर, मास्क, साबुन का वितरण किया। मौके पर सहायक कमांडेंट विक्रम मीणा ने बताया कि कमांडेंट ऋषिराज सहाय के निर्देश पर सामग्री वितरण किया जा रहा है। सीआरपीएफ लगातार गरीबों के लिए तत्पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CRPF distributed material among 400 villagers

https://ift.tt/3aXiZUr
May 03, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment