रामपुर मझिगावां गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रथम पक्ष के बबन चंद्रवंशी की मौत के बाद द्वितीय पक्ष के फरार अभियुक्त के बंद घर का ताला खोलकर गांव के ही प्रवेश पासवान की पत्नी उर्मिला देवी के द्वारा घर का आवश्यक सामान निकालते देख ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए महिला को धर दबोचा।ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना के पश्चात थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार निर्देश पर एएसआई ददन साह ने दल बल के साथ पहुंचकर घर से सामान निकाल रहे महिला को पकड़ लिया। साथ ही रेकी कर रहे उसके पति प्रवेश पासवान को भी धर दबोचा।साथ ही दोनों पति पत्नी को थाने लाकर फरार अभियुक्तों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पति पत्नी से फरार अभियुक्तों के बारे में सख्ती से पूछताछ कि जा रही है।कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिसबल पूरी तरह मुस्तैद है।जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब होगी घायल बबन चंद्रवंशी कि इलाज के दौरान गुरुवार को अहले सुबह मेदिनीनगर के सदर अस्पताल में मौत हो गई।जिसके कारण इस घटना में शामिल सभी अभियुक्त अपने घर का दरवाजा बंद कर फरार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment