Amazon

Sunday, May 3, 2020

कांडी में कर्मवीरों को किया गया सम्मानित

भास्कर न्यूज |
इस विश्व में सुई से लेकर जहाज तक अन्न से लेकर गन तक मजदूरों के द्वारा ही बनाया जाता है। छोटे से छोटे एवं बड़े से बड़े वस्तु के निर्माण की कल्पना बिना मजदूरों के सहयोग के नहीं की जा सकती। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय कांडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर मजदूरों को सम्मानित करते हुए उक्त बातें कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद व कांडी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप से तबाही के कगार पर पहुंच रही दुनिया के मजदूर जहां जरूरी है। वहां आज भी कार्यरत हैं। संपूर्ण भारतवर्ष में इन दिनों लॉक डाउन टू लागू है। इसके तहत सभी लोगों को अपने अपने घरों में रहने एवं बाहर निकलते ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश जारी किया जा चुका है। सभी लोग इस एकमात्र विकल्प का अनुपालन कर रहे हैं। बावजूद इसके लाभुकों व उनके परिजनों को भोजन मिलता रहे इसके लिए ये मजदूर पूरे दिन काम कर रहे हैं। इन्होंने कोरोनावायरस जनित वैश्विक महामारी की भी परवाह नहीं करते हुए खाद्यान्न लोडिंग व अनलोडिंग का काम जारी रखा है। अगर यह अपना काम बंद कर दें तो प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश घरों का चूल्हा ठंडा पड़ जाए। इसलिए असली कोरोना फाइटर की भूमिका यही मजदूर अदा कर रहे हैं। मौके पर मौजूद मजदूर विश्वनाथ राम, विजय राम, बिगन पासवान, रामसागर पासवान, संजय पासवान, वशिष्ठ राम, पुनीत पासवान, प्रमोद पासवान, गुडन पासवान, उमा शंकर मेहता आदि ने कहा कि वे जानते हैं की कांडी प्रखंड की एक लाख की आबादी में से अधिकांश को भोजन जन वितरण प्रणाली के जरिए प्राप्त होता है। इस प्रणाली के तहत कांडी गोदाम में आने वाले अनाज को दिन या रात कभी भी गाड़ी पर से अनलोड करना पड़ता है। इसी तरह दुकानों तक अनाज पहुंचाने के लिए पुनः गोदाम से निकालकर डीलर के द्वारा लाई गई गाड़ी पर लोड करना पड़ता है। उनके लिए काम ही पूजा है इसलिए वे वक्त बेवक्त का ख्याल किए बिना अपनी धुन में मगन होकर काम करते रहते हैं। अब इसे आप सम्मानजनक समझते हैं तो यह आपका बड़प्पन है। वरना समाज में आज भी मजदूरों को सबसे छोटा दर्जा प्राप्त है। बल्कि यूं कहें की हमारा कोई दर्जा है ही नहीं। आपने बताया कि आज मजदूर दिवस है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers honored in Kandi

https://ift.tt/2ymO1rp
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment