सोनपुरवा गांव के गोगेया टोला में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जमात में शामिल होकर लौटे लोगों को गांव में लाने के बाद मना करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इधर इस संबंध में गोगेया टोला निवासी सिराजुद्दीन खान के पुत्र शाहनवाज खान ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही असगर खान के पुत्र अख्तर खान, वकील खान के पुत्र आमिर खान,सलाउद्दीन खान के 2 पुत्र वकील खान एवं शकील खान के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस उपरोक्त लोगो के द्वारा जमात में शामिल कुछ लोगो को घर मे छुपाकर रखने का काम किया जा रहा था। इस पर मैंने मना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा अन्य प्रदेशों से आए हुए लोगों को घर में नहीं रखना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment