Amazon

Sunday, May 3, 2020

सूखे कुएं में गिरने से 50 साल के व्यक्ति की मौत

ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र शर्मा का राजस्थान के उदयपुर में कुएं में गिराकर मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। महेंद्र लॉकडाउन में फंसे होने की बात अपनी पत्नी रीता देवी से कर रहा था। लॉकडाउन में काम नहीं मिलने के कारण वह कई दिन से रूम पर फंसा था। मजदूरी का काम करने वाला महेंद्र काम छूटने व गांव पर परिजनों के समक्ष घरेलू समस्या पर अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था। वह अपनी पत्नी को बता रहा था कि कोरोना महामारी में सारा काम बंद हो गया है।

काम बंद होने से बेरोजगार हो गए हैं। वह अपनी पत्नी को भरोसा दिलाया था कि लॉकडाउन खुलने पर घर आ जाएंगे। उसकी पत्नी ने बताया कि महेंद्र पिछले कई दिनों से पारिवारिक चिंता से बेचैन थे। गांव लौटने पर वहीं मजदूरी का काम करने की योजना बना रहा था। परिवार की चिंता होने के कारण वह समझ नहीं पाया कि उसका अगला कदम उसकी मौत का कारण बनेगा। इसी क्रम में वह अचानक सूखे कुएं में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। उसे निकलने का प्रयास भी किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। बाद में स्थानीय प्रशासन की मदद से क्रेन से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव भेजा। गुरुवार देर शाम शव गांव पहुंचते लोगों में मायूसी छा गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment