कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लागू लॉकडाउन तीन के मद्देनजर दी गई रियायत के बाद गुमला जिला प्रशासन ने शनिवार को छत्तीसगढ़ व रांची के लिए बस भेजकर मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजा। इसके लिए आठ यात्री बस और छह से अधिक छोटी गाड़ियों से मजदूरों को उनके गृह जिला में भेजा गया। अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता और उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सीमा पर झारखंड के पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा के करीब 100 मजदूर फंसे थे।
जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन ने गुमला जिला की सीमा मांझाटोली में उन्हें भेजा है। जिला प्रशासन मांझाटोली में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बस के द्वारा उन्हें घर भेजेगा। इसी प्रकार राजस्थान के कोटा से 20 छात्रों का समूह शनिवार की रात गुमला पहुंचेगी। उनका स्वागत पीएए स्टेडियम में किया जाएगा। कोटा से आनेवाले सभी छात्रों की स्कैनिंग के बाद लाया जा रहा है। रांची में आने के बाद फिर उनकी स्कैनिंग की जाएगी । इसके बाद वे गुमला पहुंचेगे। सभी बसों को आवश्यक निर्देश के साथ डीडीसी, डीटीओ आदि अधिकारियों ने रवाना किया।
ओडिशा में फंसे हैं झारखंड के 300 मजदूर
अपर समाहर्ता ने बताया कि ओडिशा के विभिन्न जिलों में करीब तीन सौ मजदूर फंसे हैं। उसमें से मुख्यमंत्री विशेष सहायता एप के माध्यम से मात्र 36 मजदूरों ने आवेदन किया था। आवेदन किए मजदूरों से फोन पर हुई वार्ता के आधार पर यह संख्या करीब तीन सौ है। उन सभी मजदूरों को लाने के लिए शनिवार की रात में बसों को रवाना किया जाएगा। जिला प्रशासन उन स्थानों की दूरी व अन्य जानकारी जुटा रही है, जहां से मजदूरों को लाना है। उसी के अनुसार बसों में तेल व स्टॉफ को अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उधर जिला प्रशासन ने मजदूरों को लाने एवं ले जानेवाले बसों के स्टॉफ को भी मजदूरों को ले जाने का सशर्त अनुमति प्रदान की है। इसमें जिला प्रशासन ने प्रत्येक बस के स्टॉफ को बस में उसकी क्षमता से 50 प्रतिशत कम मजदूर को बैठाने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने तथा धूम्रपान, मदिरा पान नहीं करने का निर्देश दिया है।
जिनमें लक्षण नहीं दिखेगा, घर भेजे जाएंगे
बाहर से गुमला आनेवाले सभी मजदूरों की गुमला में भी स्कैनिंग की जाएगी। उसके लिए उन्हें दो श्रेणी में बांटा गया है। ए श्रेणी में वैसे लोग होगे जिनमें कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाया जाएगा। उन्हें तत्काल होम क्वारेंटाइन के लिए घर भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार यदि किसी में वायरस से संबंधित कोई लक्ष्ण पाये जाने पर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d53bQM
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment