Amazon

Sunday, May 3, 2020

मजदूरों को लाने वाली बसों पर तैनात होंगे दंडाधिकारी और पुलिस जवान: उपायुक्त

लॉकडाउन-3 में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों में फंसे गुमला के प्रवासी मजदूरों को अपने गंतव्य स्थल तक सकुशल पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन गुमला कटिबद्ध है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले मजदूरों की परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परिक्षण, स्क्रीनिंग तथा थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच होगी। उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी को बस की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने सीएस को निर्देश दिया कि मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर उनको स्टैंपिंग मोहर लगवाने तथा लक्षण सहित उनको क्वारेंटाइन केंद्र, सीसीसी सैम्पल की जांच के लिए भर्ती करने की व्यवस्था करें। स्टेडियम में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।

बसों के जाने से पूर्व और लाने के बाद किया जाएगा सैनिटाइज, क्वारेंटाइन नियमों का होगा सख्ती से पालन

दूसरे राज्यों तथा जिलों में फंसे हुए गुमला के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसी निमित उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया कि मजदूरों को लाने के लिए जाने वाली सभी बसों को जाने से पूर्व तथा मजदूरों को लाने के उपरान्त स्प्रे मशीन के माध्यम से सैनिटाइज करें।बैठक में उपायुक्त शशि रंजन सहित पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, सिविल सर्जन डॉ. विजया भेंगरा, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सहायक समाहर्त्ता सह सहायक दंडाधिकारी मनीष कुमार, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन डीआरडीए हैदर अली, सदर अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर सत्यप्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हातिम ताई, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुड़मारे व अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Magistrates and police personnel will be deployed on buses bringing laborers: Deputy Commissioner

https://ift.tt/2ymOiur
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment