Amazon

Sunday, May 3, 2020

पांच नकाबपोश ने होटल संचालक के घर से नकदी और जेवरात लूटे

घाघरा थाना से दो किलोमीटर की दूरी पर घाघरा-गुमला मुख्य रोड पर स्थित चपका ग्राम निवासी होटल संचालक शिव प्रसाद साहू के घर से शुक्रवार की रात पांच नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने 70 नगद और 80 हजार के जेवरात लूट लिए। इस संबंध में शिव प्रसाद साहू ने बताया कि रात लगभग 9 बजे सभी परिवार खाना खा रहे थे। इसी बीच घर के पिछले दरवाजे से पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार के साथ घर में घुस परिवार के 12 लोगों को एक जगह हथियार के बल पर कब्जे में कर लिया।

इसके बाद घर में आधे घंटे तक लूट का तांडव मचाते रहे। लुटेरे घर में गोदरेज में रखे ग्राम संगठन व महिला मंडल के 70 हजार रुपए नगद व लगभग 80 हजार के सोने चांदी के जेवरात लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार व थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लुटेरों ने पीड़ित परिवार के लोगों को खाना तक खाने नहीं दिया। जिससे निकाले गए खाना घर में यूं ही पड़ा रह गया। लॉकडाउन में पुलिस गश्ती के बावजूद घटनाएं हो रही हैं। 21 अप्रैल को भी थाना से 200 गज की दूरी पर स्थित गोपाल प्रसाद की किराना दुकान से छप्पर फाड़ कर लगभग 20 हजार रुपए के सामान की चोरी हुई थी। इस संबंध में साहु ने थाने में अज्ञात लूटपाट का मामला दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five masked looted cash and jewelery from hotel operator's house

https://ift.tt/3ddvk8D
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment