Amazon

Sunday, May 3, 2020

नशे में बेटे ने बाप को पीट कर मार डाला, गिरफ्तार

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जोरी नदी टोला गांव में पुत्र ने पिता इसतोस कुजूर(45) की लाठी डंडे से मार कर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जोरी गांव में सरहुल पर्व की बासी थी। इसको लेकर परिवार के लोग घर पर बैठकर शराब और हड़िया पी रहे थे। इसी बीच इसतोस और उसके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर धीरे-धीरे बात बढ़ी चली गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने मामले को शांत कराना चाहा, लेकिन बेटा गुस्से पर काबू नहीं कर सका।
आक्रोश में आकर पुत्र संतोष कुजूर ने घर में ही रखे जलावन की लकड़ी से पिता इसतोस कुजूर के सर पर प्रहार किया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार दल बल के साथ जोरी नदी टोला गांव पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पिता की हत्या के आरोप में आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर बिशुनपुर थाना ले आई।
उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात शराब के नशे में उसने अपने पिता की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी पुत्र को पकड़कर ले आए हैं। हत्या के मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी युवक को जेल भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment