डुमरटोली निवासी बासिल तिर्की हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में डूमरटोली निवासी जूलियन मिंज व सिसई रोड लोयला नगर निवासी क्षितिज राज तिर्की उर्फ शानू तिर्की शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 12 बोर का एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली व दो खोखा के साथ पीएलफ़आई का लेटर पैड बरामद किया है। एसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया किया है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को डूमरटोली स्थित इग्नेशिया तिर्की के नवनिर्मित मकान की चहारदीवारी के अंदर बासिल तिर्की की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की रात को पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि डुमरटोली बस्ती में एक युवक हथियार के साथ खड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंची,तभी वह युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे खदेड़ कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जूलियन मिंज बताया। बताया कि वह लोयला नगर निवासी क्षितिज राज तिर्की व डूमरटोली निवासी बासिल तिर्की (मृत)के साथ जानवर पास करने का काम करता था। इस कार्य से मिलने वाले पैसा को तीनों आपस में बांट लिया करते थे। मार्च में जानवर पास कराने का पैसा वह अकेले रख लिया था। क्षितिज व उसने भुजाली से मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने खुद को बचाने के लिए कई हथकंडे अपनाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8iZm8
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment